झारखंडः गिरिडीह जिले के डुमरी इलाके में भूख से 58 वर्षीय महिला की मौत

punjabkesari.in Monday, Jun 04, 2018 - 12:53 PM (IST)

गिरिडीहः झारखंड में जहां एक तरफ सरकार विकास के बड़े-बड़े दावें कर रही है, वहीं दूसरी तरफ भूख के कारण लोग अपनी जिंदगी से हाथ धो रहे है। एेसा ही एक मामला गिरिडीह में देखने को मिला है। यहां भूख के कारण 58 वर्षीय महिला ने अपना दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, यह मामला गिरिडीह जिले के डुमरी इलाके के मगरगद्दी गांव का है, जहां 58 वर्षीय सावित्री देवी नामक एक महिला की भूख से मौत हो गई। महिला के घर में कई दिनों से घर में अनाज का एक भी दाना नहीं था। महिला ने कई दिनों तक भूखे रहने के बाद शनिवार को अपना दम तोड़ दिया। इस मामले में राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट कर कहा कि गिरीडीह में बहन सावित्री देवी की मौत का दुखद समाचार मिला। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

इसके अतिरिक्त चैनपुर के मुखिया रामप्रसाद महतो ने बताया कि मृतका के घर में कई दिनों से अनाज का एक दाना नहीं था। वहीं महिला की मौत को लेकर अधिकारियों का कहना है कि मौत भूख से नहीं बल्कि बीमारी से हुई है। बता दें कि महिला के पति द्वारका महतो की 10 साल पहले मौत हो चुकी है। महिला के 2 बेटे कुछ दिनों पहले ही मजदूरी करने बाहर गए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static