झारखंडः किन्नर के साथ 6 युवकों ने किया अप्राकृतिक यौन शोषण, ट्रक ड्राइवर ने पहुंचाया अस्पताल

punjabkesari.in Wednesday, Aug 01, 2018 - 01:51 PM (IST)

रांची: झारखंड में किन्नर के साथ अप्राकृतिक यौन शोषण का मामला सामने आया है। किन्नर के साथ सामूहिक रूप से यौन शोषण को अंजाम देकर उसे मारने की भी कोशिश की गई।

जानकारी के अनुसार, यह मामला रांची जिले का है, जहां बुधवार को कार में सवार 6 लड़कों ने हजारीबाग से किन्नर को अगवा कर लिया। किन्नर को रांची के एक जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक अप्राकृतिक यौन शोषण को अंजाम दिया गया। इसके बाद किन्नर को जहर देकर मारने की भी कोशिश की गई। इसी बीच ट्रक ड्राइवर ने बेहोशी की हालत में किन्नर को रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी जान बचा ली गई। 

बता दें कि किन्नर हजारीबाग के एक आर्केस्ट्रा  में काम करती है। वह किसी समारोह मे नाच-गाकर वापस लौट रही थी। इसी बीच इस घटना को अंजाम दिया गया। वहीं दूसरी तरफ पुलिस के द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। 
 

Nitika