झारखंड में मिले 7 नए कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 477

punjabkesari.in Friday, May 29, 2020 - 04:45 PM (IST)

रांचीः झारखंड में पूर्वी सिंहभूम और बोकारो जिले में शुक्रवार को कोरोना के सात और नए मामलों की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 477 हो गई है।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि प्रदेश की राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत अन्य सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में संदिग्ध मरीजों से लिए गए स्वाब नमूनों की जांच में सात की रिपोर्ट पॉजिटिव है।

बता दें कि इनमें पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में चार और बोकारो में तीन पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई हैं। बोकारो में मिले मरीजों में दो की पुष्टि देर रात जबकि एक की पुष्टि शुक्रवार दोपहर को हुई है।

Edited By

Diksha kanojia