Food Poisoning से कस्तूरबा विद्यालय की 70 छात्राएं बीमार, हालत गंभीर

punjabkesari.in Saturday, Feb 15, 2020 - 11:52 AM (IST)

चाईबासाः झारखंड के चाईबासा जिले से फूड पॉइजनिंग का एक गंभीर मामला सामने आया है। शुक्रवार को जिले के सदर कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय में बासी खाना खाने की वजह से 70 छात्राएं बीमार हो गई। इसके बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, छात्राओं को रात के खाने में दोपहर का बासी बचा हुआ खाना दिया गया। इस कारण सभी को फूड पॉइजनिंग हो गई। खाना खाने के बाद सभी छात्राओं को उल्टियां, लूज मोशन और बुखार जैसी परेशानियां होने लगी। देखते ही देखते सभी छात्राओं की हालत नाजुक होने लगी। इसके बाद सभी छात्राओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

बता दें कि इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर छात्राओं का हाल चाल जाना और साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static