झारखंड में मिले कोरोना के 9 नए मरीज, संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 190

punjabkesari.in Thursday, May 14, 2020 - 07:14 PM (IST)

रांचीः झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। राज्य में आज 9 नए मरीज मिलने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 190 हो गई है।

स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को 4 पलामू, 1 जमशेदपुर और 1 कोडरमा से कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए थे, जिसके बाद राज्य में कुल सकारात्मक मामलों की संख्या 187 हो गई। वहीं 3 और लोगों में कोरोना के लक्षण दिखाई दिए, जिसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 190 हो गई।

बता दें कि बुधवार को एक ही दिन में कोरोना के 8 नए मरीज मिले थे, जिनमें राजधानी रांची के 2, कोडरमा के 2 और गिरिडीह के 4 मरीज शामिल थे।

Nitika