जमीन विवाद के चलते 30 वर्षीय युवक को गांव के 8 लोगों ने उतारा मौत के घाट

punjabkesari.in Saturday, Sep 21, 2019 - 05:04 PM (IST)

कोडरमाः राज्य के कोडरमा जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जमीन से जुड़े विवाद के लेकर 30 वर्षीय युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। यह घटना शुक्रवार सुबह की है। युवक के परिजनों ने गांव के 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पूछताछ पर मृतक दिलीप के पिता ने बताया कि वह शाम को घर से निकला था। पर जब देर रात तक दिलीप घर नहीं आया तब उन्हें बेटे की चिंता होने लगी। बहुत ढूंढने पर भी वह नहीं मिला। सुबह गांव के एक व्यक्ति को घर से 100 मीटर की दूरी पर दिलीप की लाश पड़ी मिली। ग्रामीण ने तुंरत उनको खबर दी और पुलिस को भी सूचित किया।

मौके पर पहुंच कर पुलिस नो शव को कब्जे में लिया। मृतक के शरीर पर हथियारों से कटे हुए और गले में रस्सी के भी निशान थे। बता दें कि दिलीप ट्रक चालाक था।उसके 2 बेटे भी है। परिजनों ने गांव के ही 8 लोगों पर आरोप लगाया है और कहा है कि हत्या का कारण पूर्व से चला आ रहा जमीन विवाद है। इस संबंध में थाना में आवेदन भी दिया गया था। मृतक के पिता ने कहा कि सभी ने मिलकर उनके बेटे की हत्या की है। इस सबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

 



























 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static