गुमला में 5 वर्षीय बच्ची के साथ ईसाई धर्म प्रचारक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Nov 17, 2018 - 12:46 PM (IST)

गुमला: झारखंड सरकार के महिला और बच्चियों की सुरक्षा के दावों के बावजूद वे बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं। राज्य में बच्चियों के खिलाफ हो रहे अपराध में लगातार वृद्धि हो रही है। इसी बीच ताजा मामला गुमला जिले से सामने आया है। जहां एक ईसाई धर्म प्रचारक ने पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर पिटाई की और पुलिस को सूचित कर उनके हवाले कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, मामला कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र का है। गुरूवार को विलिवर्स चर्च जिरमी कुरुमगढ़ से जुड़े हुए एक ईसाई धर्म प्रचारक अपने घर से बाहर खेल रही एक पांच वर्षीय बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घर लौटकर बच्ची ने सारी बात घर वालों को बता दी।

लड़की के पिता ने गांव वालों की मदद से आरोपी को पकड़ा। बाद में पुलिस को सूचना देकर आरोपी को उनके हवाले कर दिया। पीड़ित बच्ची का गुमला सदर अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। आरोपी ईसाई धर्म प्रचारक है और धर्म परिवर्तन का काम करता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static