Jharkhand Assembly Election 2019: एक नजर Baghmara Assembly Seat पर

punjabkesari.in Monday, Dec 09, 2019 - 03:53 PM (IST)

रांचीः झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं। चौथे चरण के तहत 16 दिसंबर को 15 सीटों पर मतदान करवाए जाएंगे। वह 15 सीटें मधुपुर, देवघर, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा हैं। इस खबर में हम आपको बाघमारा विधानसभा सीट के बारे में बताने जा रहे हैं।

झारखंड की बाघमारा विधानसभा सीट गिर‍डीह लोकसभा क्षेत्र के तहत आती है। ये विधानसभा सीट 2005 में अस्तित्‍व में आई थी। 2005 में बाघमारा से जनता दल यूनाइटेड के जलेश्‍वर महतो ने जीत हासिल की थी तो 2009 के चुनाव में झारखंड विकास मोर्चा के दुलू महतो विधायक चुने गए थे। वहीं 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट ढुलू महतो ने विरोधियों को मात दे दी थी। देखा जाए तो ढुलू महतो यहां से दो बार विधायक चुने गए हैं। 2019 में भी एक बार फिर बाघमारा से ढूलू महतो पर ही दांव खेला है।
PunjabKesari
अगर बाघमारा विधानसभा सीट पर वोटरों की कुल संख्या पर नजर डालें तो 2019 के आंकड़े के मुताबिक यहां वोटरों की कुल आबादी 2 लाख 79 हजार 849 है। इनमें से पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 53 हजार 418 है तो महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 26 हजार 431 है।
PunjabKesari
एक नजर 2014 विधानसभा चुनावों के नतीजों पर
2014 के विधानसभा चुनाव में बाघमारा सीट से बीजेपी कैंडिडेट ढुलू महतो ने जीत हासिल की थी। बीजेपी कैंडिडेट ढुलू महतो ने 86 हजार 603 वोट हासिल किया था। वहीं जेडीयू कैंडिडेट जलेश्वर महतो ने 56 हजार 980 वोट हासिल किया था। इस तरह से बीजेपी कैंडिडेट ढुलू महतो ने जेडीयू कैंडिडेट जलेश्वर महतो को 29 हजार 623 वोटों की मार्जिन से मात दे दी थी। वहीं जेएएम कैंडिडेट सूरज महतो, 8 हजार 53 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे।
PunjabKesari
एक नजर 2009 विधानसभा चुनावों के नतीजों पर
वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव में बाघमारा सीट से जेवीएम कैंडिडेट ढुलू महतो ने जीत हासिल की थी। जेवीएम कैंडिडेट ढुलू महतो ने 56 हजार 26 वोट हासिल की थी। वहीं जेडीयू कैंडिडेट जलेश्वर महतो को 36 हजार 66 वोट मिला था। इस तरह से जेवीएम कैंडिडेट ढुलू महतो ने जेडीयू कैंडिडेट जलेश्वर महतो को 19 हजार 960 वोटों की मार्जिन से मात दे दी थी। वहीं कांग्रेस कैंडिडेट ओमप्रकाश लाल, 27 हजार 889 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे।
PunjabKesari
एक नजर 2005 विधानसभा चुनावों के नतीजों पर
वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में बाघमारा सीट से जेडीयू कैंडिडेट जलेश्वर महतो ने जीत हासिल की थी। जेडीयू कैंडिडेट जलेश्वर महतो ने 54 हजार 206 वोट हासिल किया था तो कांग्रेस कैंडिडेट ओमप्रकाश लाल ने 43 हजार 955 वोट मिला था। इस तरह से जेडीयू कैंडिडेट जलेश्वर महतो ने कांग्रेस कैंडिडेट ओमप्रकाश लाल को 10 हजार 251 वोट की मार्जिन से मात दे दी थी। वहीं 25 हजार 132 वोट लेकर जेवीसी कैंडिडेट ढुलू महतो ने तीसरा स्थान हासिल किया था।

ढुलू महतो को बीजेपी ने 2019 में बाघमारा से चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने बाघमारा से पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो को टिकट दिया है। जलेश्वर महतो 2005 में जेडीयू की टिकट पर यहां से चुनाव जीत चुके हैं। वहीं 2009 और 2014 के विधानसभा चुनाव में भी जेडीयू की टिकट पर जलेश्वर महतो ने चुनाव लड़कर दूसरे नंबर पर रहे थे। वहीं झारखंड विकास मोर्चा ने बाघमारा से संतोष महतो को चुनावी मैदान में उतारा है। वैसे मुख्य मुकाबला ढूलू महतो और जलेश्वर महतो के बीच ही होगा। ढुलू महतो क्या अपना किला बचाने में कामयाब होंगे या नहीं। ये तो चुनावी नतीजे ही बताएंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static