Jharkhand Assembly Election 2019: एक नजर Bagodar Assembly Seat पर

punjabkesari.in Sunday, Dec 08, 2019 - 06:20 PM (IST)

रांचीः झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं। चौथे चरण के तहत 16 दिसंबर को 15 सीटों पर मतदान करवाए जाएंगे। वह 15 सीटें मधुपुर, देवघर, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा हैं। इस खबर में हम आपको बगोदर विधानसभा सीट के बारे में बताने जा रहे हैं।

बगोदर विधानसभा सीट गिरडीह जिले का हिस्सा है। ये सीट कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के तहत आता है। 2005 के चुनाव में यहां से सीपीआईएम नेता विनोद कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। इसके अलावा 2009 के चुनाव में भी विनोद कुमार ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की थी तो 2014 के चुनाव में यहां से बीजेपी ने सीपीआईएम के किले को तोड़ दिया। बीजेपी कैंडिडेट नागेंद्र महतो ने जीत हासिल की थी। नागेंद्र महतो ने यहां से जीत हासिल कर बीजेपी का खाता खोला दिया। इस बार भी बगोदर में बीजेपी के नागेंद्र महतो और माले के विनोद कुमार सिंह में ही टक्कर होगी।
PunjabKesari
अगर बगोदर विधानसभा सीट पर वोटरों की कुल संख्या पर नजर डालें तो 2019 के आंकड़े के मुताबिक यहां वोटरों की कुल आबादी 3 लाख 13 हजार 861 है। इनमें से पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 64 हजार 997 है तो महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 48 हजार 864 है। 
PunjabKesari
एक नजर 2014 विधानसभा चुनावों के नतीजों पर 
2014 के विधानसभा चुनाव में बगोदर सीट से बीजेपी कैंडिडेट नागेंद्र महतो ने जीत हासिल की थी। बीजेपी कैंडिडेट नागेंद्र महतो ने 74 हजार 898 वोट हासिल किया था। वहीं सीपीआई (एमएल)एल कैंडिडेट विनोद कुमार सिंह ने 70 हजार 559 वोट हासिल किया था। इस तरह से नागेंद्र महतो ने विनोद कुमार सिंह को चार हजार 339 वोटों से मात दे दी थी। वहीं जेवीएम कैंडिडेट मोहम्मद इकबाल, 16 हजार 823 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे। 
PunjabKesari
एक नजर 2009 विधानसभा चुनावों के नतीजों पर
वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव में बगोदर सीट से सीपीआई (एमएल) एल कैंडिडेट बिनोद कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। सीपीआई (एमएल) एल कैंडिडेट बिनोद कुमार सिंह ने 54 हजार 436 वोट हासिल किया था तो जेवीएम कैंडिडेट नागेंद्र महतो को 47 हजार 718 वोट ही मिले थे। इस तरह से बिनोद कुमार सिंह ने नागेंद्र महतो को 6 हजार 718 वोटों से मात दे दी थी। वहीं आरजेडी कैंडिडेट गौतम सागर राणा, 13 हजार 499 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे।
PunjabKesari
एक नजर 2005 विधानसभा चुनावों के नतीजों पर
वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में बगोदर सीट से सीपीआई (एमएल) एल कैंडिडेट विनोद कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। सीपीआई (एमएल) एल कैंडिडेट विनोद कुमार सिंह को 68 हजार 752 वोट हासिल किए थे तो जेएमएम कैंडिडेट नागेंद्र महतो को 44 हजार 272 वोट हासिल कर पाए थे। इस तरह से विनोद कुमार सिंह ने नागेंद्र महतो को 24 हजार 480 वोट की मार्जिन से मात दे दी थी। वहीं जेडीयू कैंडिडेट खड़गधारी नारायण सिंह ने 6 हजार 325 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

बगोदर मे एक बार फिर आमने-सामने होंगे नागेंद्र महतो और विनोद सिंह आमने-सामने होंगे। बीजेपी ने एक बार फिर नागेंद्र महतो पर भरोसा जताया है तो माले ने भी विनोद कुमार सिंह ने एक बार फिर से चुनावी मैदान में उतारा है। नागेंद्र महतो ने माले के विनोद सिंह से 2014 के चुनाव में ये सीट छीन ली थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार बाजी किसके हाथ में आती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static