Jharkhand Assembly Election 2019: एक नजर Bishunpur Assembly सीट पर

punjabkesari.in Wednesday, Nov 13, 2019 - 06:03 PM (IST)

रांचीः झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर पांच चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं। पहले चरण के तहत 30 नवंबर को 13 सीटों पर मतदान करवाए जाएंगे। वह 13 सीटें चतरा, गुमला, बिशुनपुर, लोहरगदरा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, छत्तरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर हैं। इस खबर में हम आपको बिशुनपुर विधानसभा सीट के बार में बताने जा रहे हैं।

बिशनपुर विधानसभा सीट 1977 में अस्तिव में आई और ये सीट शुरू से ही अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित रही। इस सीट पर 1977, 1980 और 1985 के चुनावों तक कांग्रेस ने अपना दबदबा बनाए रखा लेकिन वक्त के साथ इस सीट पर कांग्रेस कमजोर होती गई और यहां भाजपा ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली। वहीं 2000 में बिहार से अलग होने के बाद 2005 में इस सीट पर पहली बार विधानसभा के चुनाव हुए। इस चुनाव में बीजेपी के चंद्रेश उरांव ने अपना परचम लहराया लेकिन 2019 में बीजेपी की राह इस सीट पर कठिन नजर आ रही है।

लोकसभा क्षेत्र विधानसभा सीटें
लोहरदगा मान्डर, गुमला, लोहरदगा, सिसई और बिशुनपुर


झारखंड राज्य की लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र में 5 विधानसभा सीटें आती हैं। लोहरदगा लोकसभा में मान्डर, गुमला, लोहरदगा, सिसई और बिशुनपुर विधानसभा सीटें आती हैं। इन पांच विधानसभा सीटों में से गुमला और बिशुनपुर विधानसभा सीटों पर पहले चरण में 30 नवंबर को मतदान होना है।

साल 2019 के आंकड़ों के मुताबिक इस सीट पर कुल मतदाता की संख्या 2 लाख 32 हजार 4 सौ 16 है जिसमें 1 लाख 19 हजार 31 पुरुष और 1 लाख 13 हजार 385 महिला मतदाता शामिल हैं।

एक नजर पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
साल 2014 के विधानसभा चुनावों में इस सीट पर झामुमो के चमरा लिंडा ने बीजेपी के समीर ओरांव को हराया। चमरा लिंडा को कुल 55 हजार 8 सो 51 वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर रहे समीर ओरांव 45 हजार 8 वोट मिले थे। वहीं निर्दलीय लड़ रहे अशोक ओरांव तीसरे नंबर पर रहे। अशोक ओरांव को 11 हजार 9 सो 94 वोट मिले थे।

2009 के विधानसभा चुनाव के नतीजे
2009 के विधानसभा चुनावों में इस सीट पर राष्ट्र कल्याण पक्ष के चमरा लिंडा ने जीत हासिल की थी। इस सीट पर चमरा लिंडा को 44 हजार 4 सौ 61 वोट मिले थे। दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के शिव कुमार को इस सीट पर 27 हजार 7 सौ 51 वोट मिले। वहीं बीजेपी के भिखारी भगत को 23 हजार 4 सौ 70 वोटों से तीसरे स्थान पर रहे थे।

एक नजर 2005 के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
2005 के विधानसभा चुनावों में इस सीट पर बीजेपी के चंद्रेश उंराव ने जीत हासिल की थी। इस सीट पर चंद्रेश उंराव को 24 हजार 9 वोट मिले थे। दूसरे स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवार चमरा लिंडा को 23 हजार 5 सौ 30 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के शिव कुमार 21 हजार 8 सौ 46 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

prachi