Jharkhand Assembly Election 2019: एक नजर Chandankyari Assembly Seat पर

punjabkesari.in Thursday, Dec 19, 2019 - 04:47 PM (IST)

रांचीः झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं। चौथे चरण के तहत 16 दिसंबर को 15 सीटों पर मतदान करवाए जाएंगे। वह 15 सीटें मधुपुर, देवघर, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा हैं। इस खबर में हम आपको चंदनकियारी विधानसभा सीट के बारे में बताने जा रहे हैं।

चंदनकियारी विधानसभा सीट, धनबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत आता है। 2005 के विधानसभा चुनाव में चंदनकियारी सीट से झामुमो नेता हारू राजवर विधायक चुने गए। इसके बाद 2009 के विधानसभा चुनाव में ऑल झारखंड स्‍टूडेंट यूनियन के नेता उमाकांत रजक विधायक चुने गए तो 2014 के चुनाव में झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक के नेता अमर कुमार बाउरी विधायक बने लेकिन छह विधायकों के साथ झारखंड विकास मोर्चा का एक धड़ा बीजेपी में शामिल हो गया। अमर कुमार बाउरी भी बाबूलाल मरांडी को छोड़ बीजेपी के झंडे के तले खड़े हो गए। 2019 में भी बीजेपी ने चंदनकियारी सीट से अमर कुमार बाउरी को ही चुनावी मैदान में उतारा है।
PunjabKesari
अगर चंदनकियारी विधानसभा सीट पर वोटरों की कुल संख्या पर नजर डालें तो 2019 के आंकड़े के मुताबिक यहां वोटरों की कुल आबादी 2 लाख 36 हजार 991 है। इनमें से पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 26 हजार 248 है तो महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 10 हजार 743 है। 
PunjabKesari
एक नजर 2014 विधानसभा चुनावों के नतीजों पर 
2014 के विधानसभा चुनाव में चंदनकियारी सीट से जेवीएम कैंडिडेट अमर कुमार बाउरी ने जीत हासिल की थी। जेवीएम कैंडिडेट अमर कुमार बाउरी ने 81 हजार 925 वोट हासिल किया था। वहीं आजसू कैंडिडेट उमाकांत रजक ने 47 हजार 761 वोट हासिल किया था। इस तरह से जेवीएम कैंडिडेट अमर कुमार बाउरी ने आजसू कैंडिडेट उमाकांत रजक को 34 हजार 164 वोटों से मात दे दी थी। वहीं जेएमएम कैंडिडेट हारू रजवार, 9 हजार 189 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे।
PunjabKesari
एक नजर 2009 विधानसभा चुनावों के नतीजों पर 
वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव में चंदनकियारी सीट से आजसू कैंडिडेट उमाकांत रजक ने जीत हासिल की थी। आजसू कैंडिडेट उमाकांत रजक ने 36 हजार 620 वोट हासिल किया था। वहीं जेवीएम कैंडिडेट अमर कुमार बाउरी ने 33 हजार 103 वोट हासिल किया था। इस तरह से आजसू कैंडिडेट उमाकांत रजक ने जेवीएम कैंडिडेट अमर कुमार बाउरी को 3 हजार 517 वोटों से मात दे दी थी। वहीं जेडीयू कैंडिडेट हारु रजवार, 13 हजार 176 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे।
PunjabKesari
एक नजर 2005 विधानसभा चुनावों के नतीजों पर 
वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में चंदनकियारी सीट से जेएमएम कैंडिडेट हारु रजवार ने जीत हासिल की थी। जेएमएम कैंडिडेट हारु रजवार ने 17 हजार 823 वोट हासिल किया था। वहीं आजसू कैंडिडेट उमाकांत रजक को 13 हजार 706 वोट ही मिल पाया। इस तरह से जेएमएम कैंडिडेट हारु रजवार ने आजसू कैंडिडेट उमाकांत रजक को चार हजार 117 वोटों से मात दे दी। वहीं जेवीसी कैंडिडेट अमर कुमार बाउरी ने 12 हजार 509 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

2014 में चुनाव जीतने के बाद अमर कुमार बाउरी ने झारखंड विकास मोर्चा को अलविदा कह दिया था। बाउरी छह विधायकों सहित पाला बदल कर झाविमो से बीजेपी में आ गए थे। बीजेपी ने इसके लिए अमर कुमार बाउरी को मनचाहा पुरस्कार भी दिया था। बाउरी को राज्य सरकार में मंत्री बनाया गया था। वहीं रणधीर कुमार सिंह को भी मंत्री पद से नवाजा गया था जबकि जानकी यादव, गणेश गंझू और आलोक चौरसिया को कृषि मार्केटिंग बोर्ड और आवास बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई थी। इस बार 2019 में बीजेपी ने अमर कुमार बाउरी को चंदनकियारी एससी सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चंदनकियारी से विजय रजवार को चुनावी मैदान में उतारा है। अब देखना ये होगा कि क्या इस सीट से अमर कुमार बाउरी जनता का भरोसा एक बार फिर हासिल कर पाएंगे या नहीं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static