Jharkhand Assembly Election 2019: एक नजर Dhanbad Assembly Seat पर

punjabkesari.in Wednesday, Dec 11, 2019 - 12:55 PM (IST)

रांचीः झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं। चौथे चरण के तहत 16 दिसंबर को 15 सीटों पर मतदान करवाए जाएंगे। वह 15 सीटें मधुपुर, देवघर, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा हैं। इस खबर में हम आपको धनबाद विधानसभा सीट के बारे में बताने जा रहे हैं।

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में धनबाद सीट बेहद महत्‍वपूर्ण मानी जाती है। यह इलाका कोयले की खदानों के लिए मशहूर है। धनबाद को कोयला खदानों के कैपिटल के तौर पर भी जाना जाता है। इस विधानसभा सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर होती रही है। 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में यहां से बीजेपी कैंडिडेट पशुपतिनाथ सिंह विधायक चुने गए तो 2009 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने यहां बाजी पलट दी और कांग्रेस कैंडिडेट मन्‍नान मलिक ने बीजेपी को शिकस्त दे दी लेकिन 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने एक बार फिर यहां से ’कमल’ का फूल खिला दिया और राज कुमार सिन्‍हा ने मन्नान मलिक को मात दे दी। इस बार भी धनबाद सीट पर राजकुमार सिन्हा और मन्नान मलिक में कांटे की टक्कर होगी।

अगर धनबाद विधानसभा सीट पर वोटरों की कुल संख्या पर नजर डालें तो 2019 के आंकड़े के मुताबिक यहां वोटरों की कुल आबादी 4 लाख 25 हजार 908 है। इनमें से पुरूष मतदाताओं की संख्या 2 लाख 31 हजार 712 है तो महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 94 हजार 196 है।

एक नजर 2014 विधानसभा चुनावों के नतीजों पर 
2014 के विधानसभा चुनाव में धनबाद सीट से बीजेपी कैंडिडेट राज सिन्हा ने जीत हासिल की थी। बीजेपी कैंडिडेट राज सिन्हा ने 1 लाख 32 हजार 91 वोट हासिल किया। वहीं कांग्रेस कैंडिडेट मन्नान मलिक 79 हजार 94 वोट हासिल किया था। इस तरह से बीजेपी कैंडिडेट राज सिन्हा ने कांग्रेस कैंडिडेट मन्नान मलिक को महज 52 हजार 997 वोटों की बड़ी मार्जिन से मात दे दी थी। वहीं जेवीएम कैंडिडेट रमेश कुमार राही, 4 हजार 195 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे।

एक नजर 2009 विधानसभा चुनावों के नतीजों पर 
वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव में धनबाद सीट से कांग्रेस कैंडिडेट मन्नान मलिक ने जीत हासिल की थी। कांग्रेस कैंडिडेट मन्नान मलिक ने 55 हजार 641 वोट हासिल की थी। वहीं बीजेपी कैंडिडेट राज कुमार सिन्हा को 54 हजार 751 वोट मिला था। इस तरह से कांग्रेस कैंडिडेट मन्नान मलिक ने बीजेपी कैंडिडेट राज कुमार सिन्हा को महज 890 वोटों की मार्जिन से मात दे दी थी। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट नीरज सिंह, 17 हजार 801 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे।

एक नजर 2005 विधानसभा चुनावों के नतीजों पर 
वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में धनबाद सीट से बीजेपी कैंडिडेट पशुपति नाथ सिंह ने जीत हासिल की थी। बीजेपी कैंडिडेट पशुपति नाथ सिंह ने 83 हजार 692 वोट हासिल किया था तो कांग्रेस कैंडिडेट मन्नान मलिक को 62 हजार 12 वोट मिला था। इस तरह से बीजेपी कैंडिडेट पशुपति नाथ सिंह ने कांग्रेस कैंडिडेट मन्नान मलिक को 21 हजार 680 वोट की मार्जिन से मात दे दी थी। वहीं 6 हजार 191 वोट लेकर आरजेडी कैंडिडेट हातिम अंसारी ने तीसरा स्थान हासिल किया था।

देखा जाए तो धनबाद सीट पर मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही है। बीजेपी ने धनबाद से राज कुमार सिन्हा पर ही भरोसा जताया है। वहीं कांग्रेस ने एक बार फिर धनबाद से मन्नान मलिक को ही चुनावी मैदान में उतारा है तो झारखंड विकास मोर्चा ने इस सीट से सरोज सिंह को टिकट दिया है। धनबाद विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला राज कुमार सिन्हा और मन्नान मलिक के बीच ही होगा। राज कुमार सिन्हा और मन्नान मलिक एक-दूसरे को पहले भी एक एक बार मात दे चुके हैं अब 2019 के विधानसभा चुनाव में कौन किस पर भारी पड़ेगा। ये तो चुनाव के बाद ही पता चलेगा।
 

Nitika