Jharkhand Assembly Election 2019: एक नजर Giridih Assembly Seat पर

punjabkesari.in Monday, Dec 09, 2019 - 05:26 PM (IST)

रांचीः झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं। चौथे चरण के तहत 16 दिसंबर को 15 सीटों पर मतदान करवाए जाएंगे। वह 15 सीटें मधुपुर, देवघर, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा हैं। इस खबर में हम आपको गिरिडीह विधानसभा सीट के बारे में बताने जा रहे हैं।

गिरिडीह विधानसभा सीट झारखंड की अहम विधानसभा सीट में शामिल है क्योंकि ये गिरिडीह जिले का मुख्यालय भी है। ये इलाका गिरडीह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का ही हिस्‍सा है। 2005 के विधानसभा चुनाव में यहां से झामुमो नेता मुन्‍नालाल ने जीत हासिल की थी। मुन्‍नालाल ने बीजेपी कैंडिडेट चंद्रमोहन प्रसाद को हराया और विधायक बने। वहीं 2009 के चुनाव में यहां से झारखंड विकास मोर्चा के निर्भय कुमार शाहबादी ने जीत हासिल की थी लेकिन 2014 के चुनाव में शाहबादी ने बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ा था। 2014 के विधानसभा चुनाव में शाहबादी ने जीत का सिलसिला बरकरार रखा था। 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने एक बार फिर निर्भय कुमार शाहबादी पर ही भरोसा जताया है। ये वक्त ही बताएगा कि क्या निर्भय कुमार शाहबादी इस बार जीत की हैट्रिक लगा पाएंगे या नहीं।
PunjabKesari
अगर गिरीडीह विधानसभा सीट पर वोटरों की कुल संख्या पर नजर डालें तो 2019 के आंकड़े के मुताबिक यहां वोटरों की कुल आबादी 2 लाख 60 हजार 770 है। इनमें से पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 37 हजार 592 है तो महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 23 हजार 178 है।
PunjabKesari
एक नजर 2014 विधानसभा चुनावों के नतीजों पर
2014 के विधानसभा चुनाव में गिरीडीह सीट से बीजेपी कैंडिडेट निर्भय कुमार शाहबादी ने जीत हासिल की थी। बीजेपी कैंडिडेट निर्भय कुमार शाहबादी ने 57 हजार 450 वोट हासिल किया था। वहीं जेएमएम कैंडिडेट सुदिव्य कुमार ने 47 हजार 517 वोट हासिल किया था। इस तरह से निर्भय कुमार शाहबादी ने सुदिव्य कुमार को 9 हजार 933 वोटों से मात दे दी थी। वहीं जेवीएम कैंडिडेट बाबूलाल मरांडी, 26 हजार 665 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे।
PunjabKesari
एक नजर 2009 विधानसभा चुनावों के नतीजों पर
वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव में गिरिडीह सीट से जेवीएम कैंडिडेट निर्भय कुमार शाहबादी ने जीत हासिल की थी। जेवीएम कैंडिडेट निर्भय कुमार शाहबादी ने 28 हजार 771 वोट हासिल किया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट मुन्ना लाल ने 21 हजार 669 वोट हासिल किया था। इस तरह से निर्भय कुमार शाहबादी ने मुन्ना लाल को 7 हजार 102 वोटों से मात दे दी थी। वहीं बीजेपी कैंडिडेट चंद्रमोहन प्रसाद, 18 हजार 283 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे।
PunjabKesari
एक नजर 2005 विधानसभा चुनावों के नतीजों पर
वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में गिरिडीह सीट से जेएमएम कैंडिडेट मुन्ना लाल ने जीत हासिल की थी। जेएमएम कैंडिडेट मुन्ना लाल ने 31 हजार 895 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी कैंडिडेट चंद्रमोहन प्रसाद को 24 हजार 920 वोट ही मिल पाया। इस तरह से मुन्ना लाल ने चंद्रमोहन प्रसाद को 6 हजार 975 वोट की मार्जिन से मात दे दी थी। वहीं आरजेडी निर्भय कुमार शाहाबादी, 21 हजार 29 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

2019 में बीजेपी ने गिरिडीह से निर्भय कुमार शाहबादी पर ही भरोसा जताया है। निर्भय कुमार शाहबादी ने 2014 में विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। यही वजह है कि एक बार फिर बीजेपी ने निर्भय कुमार शाहबादी पर दांव खेला है। वहीं झामुमो ने सुदिव्य कुमार सोनू को चुनावी मैदान में उतारा है। तो झारखंड विकास मोर्चा ने चुन्नूकांत प्रसाद को टिकट दिया है। इस सीट पर मुख्य मुकाबला निर्भय कुमार शाहबादी और सुदिव्य कुमार सोनू में ही होना तय है। अब बीजेपी कैंडिडेट निर्भय कुमार शाहबादी अपनी सीट बचा पाएंगे या नहीं। ये तो चुनावी नतीजे ही बताएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static