Jharkhand Assembly Election 2019: एक नजर Sindri Assembly Seat पर

punjabkesari.in Monday, Dec 09, 2019 - 05:53 PM (IST)

रांचीः झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं। चौथे चरण के तहत 16 दिसंबर को 15 सीटों पर मतदान करवाए जाएंगे। वह 15 सीटें मधुपुर, देवघर, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा हैं। इस खबर में हम आपको सिंदरी विधानसभा सीट के बारे में बताने जा रहे हैं।

झारखंड की सिंदरी विधानसभा सीट,धनबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत आता है। सिंदरी सीट पर 2005 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट राजकिशोर महतो एमएलए चुने गए। वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव में सिंदरी सीट पर झारखंड विकास मोर्चा के फूल चंद मंडल ने कब्‍जा कर लिया तो 2014 के विधानसभा चुनाव में फूलचंद मंडल ने पाला बदल लिया। फूलचंद मंडल ने झाविमो छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया और एक बार फिर 2014 के चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट के तौर पर फूलचंद मंडल ने भगवा लहरा दिया लेकिन इस बार फूलचंद मंडल ने झामुमो के टिकट पर चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं तो बीजेपी ने इंद्रजीत महतो के हाथ में ‘कमल का फूल’ थमा दिया है।

अगर सिंदरी विधानसभा सीट पर वोटरों की कुल संख्या पर नजर डालें तो 2019 के आंकड़े के मुताबिक यहां वोटरों की कुल आबादी 3 लाख 12 हजार 595 है। इनमें से पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 67 हजार 429 है तो महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 45 हजार 166 है। 

एक नजर 2014 विधानसभा चुनावों के नतीजों पर 
2014 के विधानसभा चुनाव में सिंदरी सीट से बीजेपी कैंडिडेट फूलचंद मंडल ने जीत हासिल की थी। बीजेपी कैंडिडेट फूलचंद मंडल ने 58 हजार 623 वोट हासिल किया। वहीं एमसीओ कैंडिडेट आनंद महतो ने 52 हजार 75 वोट हासिल किया था। इस तरह से बीजेपी कैंडिडेट फूलचंद मंडल ने एमसीओ कैंडिडेट आनंद महतो को 6 हजार 548 वोट से शिकस्त दे दी थी। वहीं जेएमएम कैंडिडेट मन्नू आलम 44 हजार 45 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे।

एक नजर 2009 विधानसभा चुनावों के नतीजों पर 
वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव में सिंदरी सीट से जेवीएम कैंडिडेट फूलचंद मंडल ने जीत हासिल की थी तो एमसीओ कैंडिडेट आनंद महतो को 36 हजार 288 वोट मिला था। इस तरह से जेवीएम कैंडिडेट फूलचंद मंडल ने ने एमसीओ कैंडिडेट आनंद महतो को तीन हजार 760 वोटों के कम मार्जिन से शिकस्त दे दी थी। वहीं बीजेपी कैंडिडेट राजकिशोर महतो, 18 हजार 793 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे। 

एक नजर 2005 विधानसभा चुनावों के नतीजों पर
वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में सिंदरी सीट से बीजेपी कैंडिडेट राजकिशोर महतो ने जीत हासिल की थी। राजकिशोर महतो को 41 हजार 361 वोट हासिल किया था तो एमसीओ कैंडिडेट आनंद महतो को 34 हजार 358 वोट मिला था। इस तरह से राजकिशोर महतो ने आनंद महतो को 7 हजार तीन वोट की मार्जिन से शिकस्त दे दी थी। वहीं एसपी कैंडिडेट हफिजुद्दीन अंसारी ने 23 हजार 937 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।

2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने इंद्रजीत महतो को उम्मीदवार बनाया है तो 2014 में बीजेपी की टिकट से चुनाव जीते फूलचंद मंडल को इस बार पार्टी ने दरकिनार कर दिया। इससे नाराज होकर फूलचंद मंडल ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। हेमंत सोरेन ने झामुमो कैंडिडेट के तौर पर फूलचंद मंडल को चुनावी मैदान में उतार दिया है। वहीं झारखंड विकास मोर्चा ने सिंदरी से रमेश राही को टिकट दिया है। देखा जाए तो 2009 और 2014 के चुनाव में फूलचंद मंडल ने जीत हासिल की थी। ये देखना रोचक होगा कि क्या वे 2019 में भी अपने जीत की हैट्रिक लगा पाएंगे या नहीं।

 

Nitika