Jharkhand Assembly Election 2019: एक नजर Potka Assembly सीट पर

punjabkesari.in Wednesday, Nov 20, 2019 - 04:36 PM (IST)

रांचीः झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं। दूसरे चरण के तहत 7 दिसंबर को 20 सीटों पर मतदान करवाए जाएंगे। वह 20 सीटें बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, पूर्वी जमशेदपुर, प. जमशेदपुर, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधारपुर, खरसावां, तमाड़, तोरपा, खूंटी, मांडर, सिसई, सिमडेगा और कोलेबिरा हैं। इस खबर में हम आपको पोटका (एसटी) विधानसभा सीट के बार में बताने जा रहे हैं।

पोटका, जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। पठारी क्षेत्र होने के चलते बेहद कम हिस्‍से में ही फसलों का उत्‍पादन किया जाता है। भारी मात्रा में खनिज पाए जाने वाले इस इलाके की आबादी में सबसे ज्‍यादा संख्‍या अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों की है। ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग तेंदू पत्‍ता बेचकर, पशुपालन और कृषि के जरिए अपनी जीविका चलाते हैं। पूर्वी सिंहभूम यानि जमशेदपुर जिले में आने वाली पोटका सीट राजनीति नजरिए से काफी खास है। 2005 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में भले ही जेएमएम के अमूल्य सरदार विधायक चुने गए लेकिन 2009 और 2014 में बीजेपी ने इस सीट पर अपना कब्जा कर लिया और मेनका सरदार इस सीट से विधायक बनी। कांग्रेस इस सीट पर बस जोर आजमाइश ही करती रह गई लेकिन सीट हासिल नहीं कर पाई। यहां ये कहना गलत नहीं होगा कि 2019 के विधानसभा चुनाव में पोटका सीट पर बीजेपी को जेएमएम एक बार फिर कड़ी टक्कर देगी।
PunjabKesari

विधान सभा क्षेत्र   जिला                      
पोटका  (एसटी) जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)

PunjabKesari
2019 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पोटका (एसटी) सीट पर 2 लाख 83 हजार 969 वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे, जिनमें पुरूष मतदाताओं की 1 लाख 42 हजार 012 है जबकि महिला वोटरों की संख्या 1 लाख 41 हजार 957 है।
PunjabKesari
एक नजर 2014 विधानसभा चुनावों के नतीजों पर 
पोटका विधानसभा सीट पर 2014 के चुनाव में बीजेपी की मेनका सरदार लगातार दूसरी बार विधायक चुनी गई थीं। मेनका सरदार को 68 हजार 191वोट मिले। दूसरे नंबर पर जेएमएम के संजीव सरदार रहे जिन्हें 61 हजार 485 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर कांग्रेस की दुखनी माई सरदार रहीं। दुखनी माई सरदार को 14 हजार 227 वोट मिले थे।
PunjabKesari
एक नजर 2009 विधानसभा चुनावों के नतीजों पर 
2009 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की मेनका सरदार ने बाजी मारी और विधायक चुनी गईं। मेनका सरदार को 44 हजार 95 वोट मिले थे। उधर कांग्रेस के सुबोध सिंह सरदार 28 हज़ार 385 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। तीसरे नंबर पर जेएमएम के अमूल्य सरदार रहे। अमूल्य सरदार को 24 हजार 789 वोट मिले थे।
PunjabKesari
एक नजर 2005 विधानसभा चुनावों के नतीजों पर 
2005 के विधानसभा चुनाव में जेएमएम के अमूल्य सरदार को जनता ने विधायक चुना। अमूल्य कुमार को 53,760 वोट मिले। दूसरे नंबर पर बीजेपी के मेनका सरदार रहीं। मेनका सरदार को 40,001 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर जेकेपीपी को सूर्य सिंह रहे जिन्हें 21,162 वोट मिले थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Related News

static