Jharkhand Assembly Election 2019: एक नजर Ramgarh Assembly सीट पर

punjabkesari.in Thursday, Dec 05, 2019 - 02:32 PM (IST)

रांचीः झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं। तीसरे चरण के तहत 12 दिसंबर को 17 सीटों पर मतदान करवाए जाएंगे। वह 20 सीटें कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, रामगढ़, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, धनवार, गोमिया, बेरमो, ईचागढ़, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया, कांके हैं। इस खबर में हम आपको रामगढ़ विधानसभा सीट के बार में बताने जा रहे हैं। 

ऐसा माना जाता है कि रामगढ़ का अस्तित्व प्राचीन काल से ही है। प्राकृतिक सौंदर्य में डूबा यह इलाका पतरातू घाटी और पतरातू बांध के लिए मशहूर है जो कि पर्यटकों को अपनी ओर लुभाता है। धार्मिक रूप से इस क्षेत्र के रजरप्‍पा में मां छिन्‍नमस्तिका का मंदिर और बौद्ध मंदिर आस्‍था का प्रमुख केंद्र है। रामगढ़ विधानसभा सीट रामगढ़ जिले का मुख्यालय भी है, जिसके चलते यहां बड़े पैमाने पर विभिन्‍न दलों की राजनीतिक गतिविधियां संचालित होती हैं। इस सीट पर शुरुआत से ऑल झारखंड स्‍टूडेंट्स यूनियन का कब्‍जा रहा है। सन 2005 में यहां पहली बार विधानसभा चुनाव कराए गए जिसमें एजेएसयूपी के चंद्र प्रकाश चौधरी ने भारी मतों से जीत हासिल की और विधायक चुने गए। 2009 में भी चंद्र प्रकाश ने परचम लहराया फिर 2014 के चुनाव में भी चंद्र प्रकाश ने हैट्रिक लगाई और विधायक बने।

विधानसभा क्षेत्र जिला
रामगढ़ रामगढ़


2019 में होने वाले विधानसभा चुनाव में रामगढ़ सीट पर 3 लाख 7 हजार 71 वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे, जिनमें पुरूष मतदाताओं की 1 लाख 61 हजार 892 है जबकि महिला वोटरों की संख्या 1 लाख 45 हजार 179 है।

एक नजर 2014 विधानसभा चुनावों के नतीजों पर
रामगढ़ विधानसभा सीट पर 2014 के चुनाव में एजेएसयूपी के चंद्र प्रकाश चौधरी ने हैट्रिक मारी और तीसरी बार फिर विधायक चुने गए। चंद्र प्रकाश चौधरी को 98 हजार 987 वोट मिले। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के शाहजाद अनवर रहे, जिन्हें 45 हजार 169 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर जेएमएम के बिनोद किस्कू रहे। बिनोद किस्कू को 25 हजार 721 वोट मिले थे।

एक नजर 2009 विधानसभा चुनावों के नतीजों पर 
2009 के विधानसभा चुनाव में एजेएसयूपी के चंद्र प्रकाश चौधरी दूसरी बार विधायक चुने गए। चंद्र प्रकाश चौधरी को 61 हजार 947 वोट मिले थे। उधर कांग्रेस के शाहजादा अनवर 36 हजार 472 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। तीसरे नंबर पर बीजेपी के अर्जुन राम रहे। अर्जुन राम को 30 हजार 166 वोट मिले थे।

एक नजर 2005 विधानसभा चुनावों के नतीजों पर 
2005 के विधानसभा चुनाव में एजेएसयू के चंद्र प्रकाश चौधरी को जनता ने विधायक चुना। चंद्र प्रकाश चौधरी को 51 हजार 249 वोट मिले। दूसरे नंबर पर सीपीआई की नादरा बेगम रहीं। नादरा को 28 हजार 970 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर जेएमएम के छेदी महतो रहे, जिन्हें 15 हजार 821 वोट मिले थे।

Nitika