Jharkhand Assembly Election 2019: एक नजर Simdega Assembly सीट पर

punjabkesari.in Wednesday, Nov 20, 2019 - 04:09 PM (IST)

रांचीः झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं। पहले चरण के तहत 30 नवंबर को 13 सीटों पर मतदान करवाए जाएंगे। दूसरे चरण के तहत 7 दिसंबर को 20 सीटों पर मतदान करवाए जाएंगे। वह 20 सीटें बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, पूर्वी जमशेदपुर, प. जमशेदपुर, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधारपुर, खरसावां, तमाड़, तोरपा, खूंटी, मांडर, सिसई, सिमडेगा और कोलेबिरा हैं। इस खबर में हम आपको सिमडेगा विधानसभा सीट के बार में बताने जा रहे हैं।

सिमडेगा झारखंड का जिला होने के साथ ही विधानसभा सीट भी है इसलिए सिमडेगा सीट का महत्व बेहद खास है। सिमडेगा विधानसभा सीट खूंटी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत आता है। सिमडेगा विधानसभा सीट कांग्रेस और बीजेपी के बीच चुनावी जंग का अखाड़ा रही है। 2005 के चुनाव में सिमडेगा से कांग्रेस के नियेल तिर्की विधायक चुने गए थे तो 2009 के चुनाव में बीजेपी की विमला प्रधान ने कांग्रेस को मात देने में कामयाबी हासिल कर ली थी तो 2014 में भी बीजेपी की विमला प्रधान ने सिमडेगा सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा था। इस विधानसभा में जनजातीय और ओडिया समुदायों की अच्छी खासी तादाद है।

2019 के आंकड़ों के मुताबिक सिमडेगा सीट में कुल वोटरों की आबादी 2 लाख 22 हजार 175 है। इनमें से पुरूष मतदाताओं की आबादी 1 लाख 10 हजार 617 है और महिला मतदाताओं की आबादी 1 लाख 11 हजार 558 है।

एक नजर 2014 विधानसभा चुनावों के नतीजों पर 
वहीं 2014 के विधानसभा चुनाव में सिमडेगा सीट से विमला प्रधान ने जीत हासिल की थी। विमला प्रधान ने कुल 45 हजार 343 वोट हासिल किया था। वहीं जेकेपी की टिकट पर मेनन एक्का ने 42 हजार 149 वोट हासिल किया था। इस तरह से विमला प्रधान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मेनन एक्का को तीन हजार 194 वोटों से मात दे दी थी। वहीं कांग्रेस कैंडिडेट बेंजामिन लकड़ा को 20 हजार 601 वोट मिले और वे तीसरे स्थान पर रहे।

एक नजर 2009 विधानसभा चुनावों के नतीजों पर 
वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव में सिमडेगा से बीजेपी कैंडिडेट विमला प्रधान ने जीत हासिल की थी। विमला प्रधान को 38 हजार 476 वोट मिला था। वहीं कांग्रेस कैंडिडेट नियेल तिर्की 37 हजार 363 वोट हासिल कर पाए थे और विमला प्रधान ने नियेल तिर्की को महज 11सौ 13 वोट से मात देने में कामयाबी हासिल कर ली। वहीं तीसरे स्थान पर जेकेपी कैंडिडेट एनोस एक्का रहे। एक्का को 18 हजार 252 वोट मिला था।

एक नजर 2005 विधानसभा चुनावों के नतीजों पर 
वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट नियेल तिर्की ने जीत हासिल की थी। कांग्रेस कैंडिडेट नियेल तिर्की को 47 हजार 230 वोट मिले थे। वहीं बीजेपी कैंडिडेट निर्मल कुमार बसेरा को 38 हजार 119 वोट मिल पाए थे। वहीं नियेल तिर्की ने 9 हजार 111 वोट से बीजेपी कैंडिडेट निर्मल कुमार बसेरा को मात दे दी थी। वहीं तीसरे स्थान पर निर्दलीय कैंडिडेट लिबनुस टेटे को 6 हजार 388 वोट ही मिल पाया था।

2019 के विधानसभा चुनाव में सिमडेगा से बीजेपी ने श्रद्धानंद बेसरा को चुनावी मैदान में उतारा है तो कांग्रेस ने भूषण बाड़ा को सिमडेगा से उम्मीदवार बनाया है। वहीं झाविमो ने मोहन बड़ाइक को चुनावी मैदान में उतारा है। वक्त ही बताएगा कि सिमडेगा की जनता किस पार्टी के कैंडिडेट पर भरोसा जताएगी।

Nitika