Jharkhand Assembly Election 2019: एक नजर Tundi Assembly Seat पर

punjabkesari.in Sunday, Dec 08, 2019 - 12:25 PM (IST)

रांचीः झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं। चौथे चरण के तहत 16 दिसंबर को 15 सीटों पर मतदान करवाए जाएंगे। वह 15 सीटें मधुपुर, देवघर, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा हैं। इस खबर में हम आपको टुंडी विधानसभा सीट के बारे में बताने जा रहे हैं। 

झारखंड की टुंडी विधानसभा सीट गिरडीह लोकसभा क्षेत्र का हिस्‍सा है। टुंडी विधानसभा पर शुरुआत से ही झारखंड मुक्ति मोर्चा का दबदबा रहा है। 2005 के चुनाव में यहां से झामुमो के मथुरा प्रसाद महतो विधायक चुने गए थे। 2009 के विधानसभा चुनाव में टुंडी सीट से एक बार फिर जेएमएम कैंडिडेट मथुरा प्रसाद महतो ने जीत हासिल की थी लेकिन 2014 के विधानसभा चुनाव में आजसू नेता राजकिशोर मेहता ने बाजी पलट दी थी और झामुमो कैंडिडेट मथुरा प्रसाद महतो को करारी शिकस्त दे दी। टुंडी विधानसभा सीट पर 2 बार बेहद कम मार्जिन से जीत हार का फैसला हुआ है।

अगर टुंडी विधानसभा सीट पर वोटरों की कुल संख्या पर नजर डालें तो 2019 के आंकड़े के मुताबिक यहां वोटरों की कुल आबादी 2 लाख 75 हजार 381 है। इनमें से पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 45 हजार 658 है तो महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 29 हजार 723 है।

एक नजर 2014 विधानसभा चुनावों के नतीजों पर
2014 के विधानसभा चुनाव में टुंडी सीट से आजसू कैंडिडेट राज किशोर महतो ने जीत हासिल की थी। आजसू कैंडिडेट राज किशोर महतो ने 55 हजार 446 वोट हासिल किया था। वहीं जेएमएम कैंडिडेट मथुरा प्रसाद महतो ने 54 हजार 340 वोट हासिल किया था। इस तरह से आजसू कैंडिडेट राज किशोर महतो ने जेएमएम कैंडिडेट मथुरा प्रसाद महतो को महज एक हजार 126 वोटों की मार्जिन से मात दे दी थी। वहीं जेवीएम कैंडिडेट सबा अहमद, 45 हजार 229 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे।

एक नजर 2009 विधानसभा चुनावों के नतीजों पर
वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव में टुंडी सीट से जेएमएम कैंडिडेट मथुरा प्रसाद महतो ने जीत हासिल की थी। जेएमएम कैंडिडेट मथुरा प्रसाद महतो ने 40 हजार 787 वोट हासिल की थी। वहीं जेवीएम सबा अहमद को 39 हजार 869 वोट मिला था। इस तरह से जेएमएम कैंडिडेट मथुरा प्रसाद महतो ने जेवीएम कैंडिडेट सबा अहमद को महज 918 वोटों की मार्जिन से मात दे दी थी। वहीं बीजेपी कैंडिडेट प्रदीप कुमार अग्रवाल, 23 हजार 199 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे।

एक नजर 2005 विधानसभा चुनावों के नतीजों पर
वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में टुंडी सीट से जेएमएम कैंडिडेट मथुरा प्रसाद महतो ने जीत हासिल की थी। जेएमएम कैंडिडेट मथुरा प्रसाद महतो ने 52 हजार 112 वोट हासिल किया था तो आरजेडी कैंडिडेट सबा अहमद ने 26 हजार 175 वोट मिला था। इस तरह से जेएमएम कैंडिडेट मथुरा प्रसाद महतो ने आरजेडी कैंडिडेट सबा अहमद को 25 हजार 937 वोट की बड़ी मार्जिन से मात दे दी थी। वहीं 21 हजार 501 वोट लेकर बीजेपी कैंडिडेट सुभाष चटर्जी ने तीसरा स्थान हासिल किया था।

2019 के विधानसभा चुनाव में आजसू ने टुंडी के सीटिंग विधायक राजकिशोर महतो पर ही भरोसा जताया है तो जेएमएम ने भी मथुरा प्रसाद महतो पर एक बार फिर से चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं झारखंड विकास मोर्चा ने भी एक बार फिर से सबा अहमद पर ही भरोसा जताया है। बीजेपी ने टुंडी से एक नए चेहरे विक्रम पांडेय को चुनावी मैदान में उतारा है। देखा जाए तो इस सीट पर बीजेपी का प्रदर्शन कमजोर ही रहा है। 2005 और 2009 में बीजेपी टुंडी सीट पर तीसरे स्थान पर रही थी। इस बार भी मुख्य मुकाबला राजकिशोर महतो और मथुरा प्रसाद महतो में ही होना तय है। अब नतीजे ही बताएंगे कि जनता किसके सिर पर ताज रखेगी।

Nitika