झारखंड: सिमडेगा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, May 12, 2018 - 12:52 PM (IST)

सिमडेगाः झारखंड में पुलिस और नक्सलियों के बीच शनिवार सुबह मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के द्वारा एक नक्सली को ढेर कर दिया, जबकि 2 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

नक्सलियों से भारी मात्रा में हथियार बरामद 
जानकारी के अनुसार, पुलिस और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ झारखंड और ओडिसा की सीमा ठेठईटांगर और बांसजोर थाना के केरिया घाटी में हुई। पुलिस के द्वारा पूरे दस्ते को घेरा गया। इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। इसमें पीएलएफआई उग्रवादी संगठन का एक सदस्य मारा गया। 

बता दें कि पुलिस के द्वारा 2 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में गिरफ्तार नक्सलियों से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं। 


  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static