नगर निगम के डिपो में खड़ी बसों में अचानक लगी आग, 3 बसें जलकर राख

punjabkesari.in Monday, Nov 19, 2018 - 05:38 PM (IST)

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब नगर निगम के डिपो में खड़ी 4 बसों में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग ने एक बस को जलने से बचा लिया, जबकि 3 बसें जलकर राख हो गईं।

ये बसें पिछले काफी समय से डिपो में खड़ी थीं। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जब तक वे कुछ समझ पाते आग ने चार बसों को चपेट में ले लिया था। तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। उन्होंने आकर आग पर काबू पाया। डिपो में लगी आग में असामाजिक तत्वों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। 
 

Deepika Rajput