झारखंड का एक ऐसा गांव जहां आज भी लालटेन की रोशनी में पढ़ते हैं बच्चे, स्थानीय लोगों में भरा आक्रोश

punjabkesari.in Friday, Sep 21, 2018 - 11:50 AM (IST)

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर जिले के बिरसा गांव के लोगों को आजादी के 72 साल बाद भी बिजली की सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है जिसके चलते गांव के बच्चे लालटेन की रोशनी में पढ़ने को मजबूर हैं। झारखंड राज्य अपने प्रचूर प्राकृतिक संसाधनों की वजह से देश ही नही बल्कि दुनिया भर में एक अलग पहचान रखता है, इसके बावजूद बिरसा गांव के लोगों तक आज भी बिजली की सुविधा नहीं पहुंच पाई है।

PunjabKesari

गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि चुनावों के समय नेता लोग आते हैं और बिजली की सुविधा देने के वादे करते हुए कई योजनाएं शुरू करने की बातें करते हैं लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद कोई भी योजना आगे नहीं बढ़ती। बिरसा टोला गांव के लोगों ने खुले तौर पर राजनीतिक पार्टियों का 2019 के चुनावों में बहिष्कार करने का ऐलान किया है।

PunjabKesari

गांव के मुखिया ने कहा कि वे लोग अब सिर्फ वोट बैंक बनकर नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि पहले हमारे मूल अधिकार हमें दो तभी हम लोग आपको वोट करेंगे। गांव की कई महिलाओं ने कहा कि बिजली ना होने के कारण उनके बच्चे लालटेन की रोशनी में पढ़ाई करते हैं जिसके कारण उनकी आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

PunjabKesari

जब इस बारे में जीएम से बात की गई तो उन्होंने कहा कि गांव सर्वे में छूट गया होगा। इसके लिए जो भी अधिकारी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बिरसा गांव की 2000 की आबादी बिजली, सड़क, पानी और सरकारी योजनाओं की बेरूखी के कारण नरकीय जीवन जीने को बाध्य है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static