रांची विवि के छात्र संघ चुनावः ABVP ने 65 सीटों पर हासिल की जीत, NSUI का नहीं खुला खाता

punjabkesari.in Saturday, Sep 21, 2019 - 12:58 PM (IST)

रांचीः रांची विश्वविद्यालय में हुए छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने 65 पदों पर जीत का परचम लहराया है। छात्रसंघ चुनावों के लिए गुरुवार को 15 शिक्षण संस्थानों में 72 पदों के लिए मतदान हुआ था जिसके लिए 257 प्रत्याशी मैदान में थे। शुक्रवार शाम परिणामों की घोषणा की गई।

इन चुनावों से 20 संस्थानों से सौ छात्र प्रतिनिधियों का चयन किया जाना था लेकिन लोहरदगा कॉलेज में चुनाव स्थगित होने के चलते 95 प्रतिनिधि ही चयनित हुए। इनमें से 23 उम्मीदवारों को पहले ही निर्विरोध चुना जा चुका था। बाकी बचे 72 पदों के लिए गुरुवार को वोट डाले गए थे। सबसे अधिक मतदान 90.9 फीसदी आरटीसी बीएड कॉलेज में हुआ था जबकि सबसे कम 9.46 प्रतिशत डोरंडा कॉलेज में दर्ज किया गया था।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने 65 पदों पर जीत हासिल की। आदिवासी छात्र संघ (एसीएस) के खाते में 22 पद गए। आजसू के छात्र संघ को छह पद मिले हैं। वहीं दो निर्दलीय प्रत्याशी भी जीतने में सफल हुए। एनएसयूआई का पिछले साल की तरह इस बार भी खाता नहीं खुला। जेसीएम, जेवीसीएम, झारखंड छात्र संघ और वाम दलों से जुड़े छात्र संगठनों के प्रत्याशियों को भी हार का सामना करना पड़ा।   

 

prachi