पाकुड़ में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2020 - 03:31 PM (IST)

 

पाकुड़ः झारखंड के पाकुड़ जिले स्थित मालपहाड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मालपहाड़ी थाना क्षेत्र की एक 14 वर्षीया नाबालिग के साथ लगभग 4 महीने पहले उसके मामा के लड़के शुकु शेख ने दुष्कर्म किया था। पीड़िता को द्वारा घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि, पीड़िता ने कुछ महीने के बाद असहज लगने पर मां को सारी बातें बता दीं।

वहीं डॉक्टर से जांच करवाने के बाद बालिका को 3 महीने का गर्भ होने की जानकारी मिली, जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में की गई। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि दर्ज शिकायत के मद्देनजर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static