भाजपा विधायक की अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Nov 12, 2019 - 04:54 PM (IST)

बोकारोः झारखंड में बोकारो से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बिरंचि नारायण की अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने आज विधायक के पूर्व निजी सचिव (पीए) आदित्य को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ज्ञान रंजन ने यहां बताया कि आदित्य विधायक बिरंचि नारायण का पूर्व पीए था और पूर्व के वर्षों में इसे विधायक ने आपत्तिजनक कार्य करने के आरोप में निकाल दिया था। उन्होंने कहा कि इस मामले में अन्य आरोपी की भी पहचान की जा रही है।

साक्ष्य के आधार पर इस कांड में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। रंजन ने बताया कि इस बाबत चास के प्रखंड विकास पदाधिकारी और विधायक बिरंचि नारायण के कार्यकर्ताओं ने पुलिस में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताय कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

Ajay kumar