झारखंड में पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद प्रशासन सतर्क, इलाके को किया गया सील

punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2020 - 12:46 PM (IST)

रांचीः झारखंड में बुधवार को कोरोना का पहला पॉजिटिव मामला सामने आया है। इसके बाद से प्रशासन सतर्क दिखाई दे रहा है। वहीं प्रशासन के द्वारा इलाके को सील कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, रांची के हिंद पीढ़ी इलाके में मलेशिया से धर्म प्रचार के लिए आई महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद प्रशासन ने हिंदपीढ़ी इलाके में 7 किलोमीटर के दायरे में बाहरी के आने जाने वाले लोगों पर रोक लगा दी है। वहीं इस इलाके में संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति की जांच की जा रही है।

बता दें कि रांची के हिंदपिढ़ी इलाके में एक मस्जिद में 17 विदेशी सहित 24 लोग छिपे हुए थे। ये लोग धार्मिक प्रचार के लिए जनवरी में भारत आए थे। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा कार्रवाई की गई। साथ ही सभी लोगों को कब्जे में लेकर आइसोलेट कर दिया गया था। इनमें से एक महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है।

Nitika