कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद बोले कीर्ति आजाद- धनबाद और बोकारो से लोग भेज रहे शुभकामनाएं

punjabkesari.in Tuesday, Apr 09, 2019 - 01:40 PM (IST)

धनबाद: पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद को कांग्रेस ने धनबाद लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस की टिकट मिलने के बाद कीर्ति आजाद ने कहा कि धनबाद मेरे लिए घर की तरह है। उन्होंने कहा कि मेरा पैतृक स्थान झारखंड के गोड्डा जिले में ही पड़ता है। मैंने पहली और आखिरी नौकरी भी झारखंड के बोकारो जिले में ही की थी। मैं अक्सर धनबाद आता- जाता रहा हूं।

कीर्ति आजाद ने कहा कि जब वे देश के लिए खेलते थे तो जात-पात या धर्म देखकर नहीं खेले थे। बल्कि देश के मान-सम्मान के लिए खेले। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी से टिकट मिलने के बाद बोकारो और धनबाद से लोग शुभकामनाएं भेज रहे हैं। साथ ही कहा कि कांग्रेस मेरे लिए परिवार की तरह है। पहले बिहार की दरभंगा लोकसभा सीट के लोगों के लिए पूरी निष्ठा से काम किया करता था। वहीं अब धनबाद के लोगों के लिए भी करूंगा।

बिहार में महागठबंधन के तहत दरभंगा सीट राजद के खाते में चली गई है। जिसकी वजह से कांग्रेस ने कीर्ति आजाद को झारखंड की धनबाद सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। बीजेपी की टिकट से पिछली बार कीर्ति आजाद दरभंगा सीट चुनाव जीतकर लोकसभा में पहुंचे थे।

prachi