राजेन्द्र सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद बोले CM हेमंत- मैंने एक अभिभावक खो दिया

punjabkesari.in Tuesday, May 26, 2020 - 04:56 PM (IST)

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज बेरमो विधायक एंव वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री स्व. राजेन्द्र सिंह के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन को पहुंचे। जहां उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देंने के बाद कहा कि मैंने एक अभिभावक खो दिया, यह मेरी व्यक्तिगत क्षति है।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन स्वर्गीय राजेन्द्र सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करने बेरमो पहुंचे थे। इस मौके पर उन्हें नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राजेन्द्र सिंह मेरे अभिभावक थे। उनकी छाया में मैं बड़ा हुआ। सदैव उनका मार्गदर्शन मुझे प्राप्त होता रहा। उनका यूं चले जाना गहरा दुख दे गया। सोरेन ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के रुप में इनका कार्यकाल मिल का पत्थर साबित हुआ है। उन्होंने एक लंबी लकीर खींची है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राजेंद्र सिंह का सभी राजनीतिक दल के लोगों के साथ हमेशा अच्छा व्यवहार रहा। हमें उनके जीवनकाल से प्रेरणा लेने की जरूरत है। हालांकि इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सामने लॉक डाउन को लेकर जारी केंद्रीय गाइड लाइन और सामाजिक दूरी के नियमो की भी धज्जियां उड़ी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static