किसान मजबूत होंगे तो देश मजबूत हो जाएगा: कृषि मंत्री

punjabkesari.in Sunday, Feb 16, 2020 - 01:49 PM (IST)

दुमकाः झारखंड के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल ने किसानों से प्रदेश को समृद्ध बनाने के साथ अपनी आय बढ़ाने के लिए परिश्रम और अत्याधुनिक तकनीक से खेती करने का आह्वान किया है।

जानकारी के अनुसार, बादल ने आत्मा सभागार में शनिवार को किसानों के बीच परिसम्पति वितरण कार्यक्रम में जिले के 3180 किसानों के बीच तालाब निर्माण की राशि के साथ कृषि संयंत्र सहित विभिन्न परिसम्पतियों का वितरण करने बाद कहा कि कृषि प्रधान देश होने के नाते किसानों को उन्नत बनाना सबसे बड़ी चुनौती है। मंत्री ने कहा कि किसान मजबूत होंगे तो हमारा देश,समाज एवं राज्य खुद-ब-खुद मजबूत हो जाएगा।

मंत्री ने कहा, जब से मैंने जिम्मेदारियां संभाली है। चीजों को पहले समझने का प्रयास कर रहा हूं। समीक्षा कर रहा हूँ, ताकि एक बेहतर झारखंड के निर्माण में अपना योगदान दे सकूं। आप मेहनत कीजिए। खेतों में पानी, उन्नत बीज एवं यंत्र आदि की आवश्यकता होगी तो सरकार यह सभी सुविधाएं किसानों को मुहैया कराएगी

Ajay kumar