झारखंड में आज से शुरू विमान सेवाएं, टिकटों की हुई ऑनलाइन बुकिंग

punjabkesari.in Monday, May 25, 2020 - 01:43 PM (IST)

रांचीः लॉकडाउन के बीच राज्यवासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। सोमवार यानि आज से विमान सेवाएं शुरु हो रहीं है लेकिन अभी कुछ राज्यों के लिए ही विमान सेवाएं शुरू होंगी।

जानकारी के अनुसार, राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से विमान सेवाएं शुरू हो रहीं हैं। यात्री बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद औरबेंगलुर जा पाएंगे जिसके लिए ऑनलाइन टिकट भी बुक होनी शुरू हो गई हैं। सूत्रों से पता चला है कि दिल्ली से रांची के लिए 150 और रांची से दिल्ली के लिए 50 यात्रियों ने टिकट बुक किया है। इसके बाद ऑनलाइन टिकट की बुकिंग बंद कर दी गई।

वहीं, अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट पर आने वाले सभी लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्क्रीनिंग और सेनेटाइजेशन का काम भी बड़े स्तर पर किया जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static