शिक्षा मंत्री ने कहा- 2 जून से खोले जाएंगे झारखंड के तमाम सरकारी स्कूल

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2020 - 03:35 PM (IST)

रांचीः झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि राज्य के तमाम सरकारी स्कूलों को 2 जून से खोला जाएगा। हालांकि 2 जून से तमाम स्कूलों में शैक्षणिक कार्यों की जगह किताब, कॉपी और पोशाक वितरण का काम किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, शिक्षा मंत्री ने कहा कि शैक्षणिक कार्यों के लिए भी तमाम तरह की तैयारी विभाग की ओर से की जा रही है। सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करते हुए धीरे-धीरे स्कूलों में बच्चों को बुलाया जाएगा और उनका पठन-पाठन सुचारू किया जाएगा। फिलहाल दूरदर्शन और अन्य साधनों के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई की जा रही है।

वहीं इससे सरकारी स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई समुचित तरीके से नहीं हो पा रही है। इसे ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग एक योजना बना रहा है। जल्द ही स्कूलों को खोल दिया जाएगा। फिलहाल 2 जून से स्कूलों को खोले जाने को लेकर निर्णय हुआ है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static