जनता को आकर्षित करने में जुटी सभी पार्टियां, चौक-चौराहों पर लगाए लुभावने स्लोगन के होर्डिंग्स

punjabkesari.in Wednesday, Nov 27, 2019 - 11:50 AM (IST)

रांचीः झारखंड विधानसभा चुनाव होने में अब केवल 3 ही दिन शेष रह गए हैं। इसी के चलते सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। वहीं सभी पार्टियों ने मतदाताओं को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए लुभावने स्लोगन के होर्डिंग्स तैयार कर लिए हैं।

जानकारी के अनुसार, सभी राजनीतिक पार्टियों ने स्लोगन के माध्यम से लोगों को वोट देने की अपील की है। भाजपा ने झारखंड पुकारा-भाजपा दोबारा, डबल इंजन की सरकार नाम का नारा दिया है। इसके साथ ही झामुमो ने चलो चलें...अब बदलें सरकार, बदलो सरकार, पाओ अधिकार स्लोगन देकर परिवर्तन करने की बात कही है।

वहीं कांग्रेस ने अपने स्लोगन में आ रही है कांग्रेस सरकार, कांग्रेस ने ली है सौगंध-बनाएंगे बुलंद झारखंड लिखा है। इसके अतिरिक्त आजसू ने अबकी बार-गांव की सरकार, हमारा प्रयास-सामाजिक न्याय एवं विकास नारा देकर वोट करने की अपील की है।

बता दें कि सभी राजनीतिक पार्टियों ने शहर के चौक-चौराहों पर बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाने शुरू कर दिए हैं। सभी पार्टियों ने अपने-अपने झंडे के रंग के होर्डिंग्स बनवाए हैं।   


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static