रांची: प्रधानमंत्री आवास योजना के 15 हजार फ्लैट का आवंटन, चयनित लाभुकों को 15 सितंबर को किया जाएगा

punjabkesari.in Friday, Aug 09, 2019 - 12:17 PM (IST)

रांची: झारखंड के नगर निकायों में प्रधानमंत्री आवास योजना (वर्टिकल 3) के तहत शहर में बेघरों के लिए बनने वाले अपार्टमेंट का निर्माण अभी तक शुरू नहीं हुआ है, लेकिन सरकार लाभुकों को फ्लैट आवंटित करने की तैयारी में जुट गई है। 15 सितंबर से चयनित लाभुकों को फ्लैट का आवंटन किया जाएगा। रांची सहित राज्यभर के नगर निकायों में करीब 73 हजार फ्लैट बनेंगे। इसमें सबसे अधिक रांची में करीब 15,500 फ्लैट बनेंगे।

वहीं अभी तक करीब 14 हजार लोगों ने फ्लैट के लिए आवेदन किया है। आवेदकों के कागजात की जांच कर सूची बनाई जा रही है। रांची नगर निगम जल्द ही चयनित लाभुकों को फ्लैट के लिए रजिस्ट्रेशन कराएगा। इसके बाद बैंक से लोन कराकर फ्लैट का आवंटन होगा। एक फ्लैट की कीमत करीब 8 लाख रुपए होगी। 25 हजार रुपए फ्लैट आवंटन से पहले लाभुकों को जमा करना होगा।

नगर निगम ने केनरा, आईसीआईसीआई और बैंक ऑफ इंडिया से समझौता किया है। आवेदक इसी तीन बैंक में रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इसके बाद लाभुकों को सारी जानकारी मिल जाएगी। वहीं ग्राउंड फ्लाेर के सभी फ्लैट दिव्यांग और बुजुर्ग के लिए रिजर्व रहेंगे। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Recommended News

Related News

static