चुनावी सभा में बोले अमित शाह- झारखंड को विकास के रास्ते पर लाने के लिए भाजपा जरूरी

punjabkesari.in Saturday, Dec 14, 2019 - 03:48 PM (IST)

देवघरः केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने देवघर में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड को विकास के रास्ते पर लाने के लिए भाजपा जरूरी है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर सरकार बनी तो पिछड़ा समाज का आरक्षण बढ़ेगा।

अमित शाह ने कहा कि पिछले 5 साल में झारखंड में बहुत काम हुए हैं। पांच साल में आधारभूत संरचना का विकास हुआ। झारखंड में चौतरफा विकास की धारा बही है। साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी जी को पांच साल और दीजिए, वह झारखंड को नंबर वन बना देंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि झारखंड के लिए कांग्रेस पार्टी ने किया ही क्या है। झारखंड को भ्रष्टाचार और नक्सलवाद से मुक्त करने के लिए वोट करें। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने लोगों को आयुष्मान योजना का तोहफा दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static