गिरिडीह में मिला कोरोना वायरस का एक और संदिग्ध, रिम्स में भर्ती

punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2020 - 10:40 AM (IST)

गिरिडीहः झारखंड के गिरिडीह जिले में कोरोना विषाणु से संक्रमित होने की आशंका में शुक्रवार को एक संदिग्ध को रांची के रिम्स में भर्ती करवाया गया है।

सिविल सर्जन डॉ. अवधेश सिन्हा ने बताया कि संदिग्ध मरीज का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा था लेकिन उसने बार-बार रांची रेफर करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि कारोना विषाणु से संक्रमित होने की आशंका वाले मरीजों के इलाज के लिए सदर अस्पताल में एक आइसोलेशन वाडर् की व्यवस्था की गई है। सिन्हा ने बताया कि संदिग्ध की पहचान देवरी प्रखंड के चतरो के बलिहारी गांव निवासी राजू दास के रूप में की गई है।

वहीं आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राजू दास गुरुवार की रात ही दिल्ली से गांव लौटा था। वह शुक्रवार को इलाज कराने जब अस्पताल पहुंचा तो सिविल सर्जन और नोडल पदाधिकारी के पूछने पर संदिग्ध राजू दास ने बताया कि उसे करीब 10 दिनों से खांसी है। दिल्ली में रहते हुए ही उसे खांसी हुई। उसने यह भी बताया है कि दिल्ली मे जहां वह काम करता है वहां कुछ लोग को खांसी के अलावा और भी परेशानी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static