राज्य के इन 2 जिलों में ACB ने की छापेमारी, फाइलों को खंगाल रही टीम

punjabkesari.in Wednesday, Feb 26, 2020 - 03:21 PM (IST)

रांचीः भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो( Anti Corruption Bureau) की टीम झारखंड के अलग-अलग जिलों में छापेमारी कर रही है। इसी के चलते टीम धनबाद नगर निगम में फाइलों को भी खंगाल रही है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह ACB( Anti Corruption Bureau) की एक टीम धनबाद नगर निगम कार्यालय पहुंची। नगर आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप से जांच के लिए विकास कार्यों की फाइलों की मांग की। इसके बाद निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। ACB के अधिकारी धनबाद नगर निगम कार्यालय में बैठकर फाइलों को खंगाल रहे हैं। एक.एक फाइलों की जांच की जा रही है। जांच में गडबड़ी मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

धनबाद नगर निगम कार्यालय में एसीबी की कार्रवाई को लेकर डीएमसी के अधिकारी और कर्मचारी सकते में हैं। नगर निगम के तमाम छोटे.बड़े अधिकारी मामला जानने में जुट गए हैं। जांच में टीम रांची एसीबी के अधिकारी शामिल हैं। झारखंड सरकार को धनबाद और रांची नगर निगम में भ्रष्टाचार की शिकायत मिली है। इसी बाद फाइलों की जांच की जा रही है। झारखंड में सरकार बदली है। भाजपा सरकार जाने के बाद झामुमो की सरकार बनी है। इस जांच को राज्य में सत्ता बदलाव के नजरिए से भी देखा जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static