कैबिनेट की बैठक में 10 नए कृषि विज्ञान केंद्र खोलने की मिली मंजूरी

punjabkesari.in Friday, Oct 12, 2018 - 01:43 PM (IST)

रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में 10 प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में रांची, पलामू, गुमला, हजारीबाग, गिरीडीह, साहेबगंज, धनबाद, प.सिंहभूम जिले में 10 नए कृषि विज्ञान केन्द्र खोलने की मंजूरी दी गई।

कैबिनेट ने 2018-19 में आदिवासी विकास समिति और ग्राम विकास समिति को विकास कार्य के लिए 60 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है। रामकृष्ण मिशन की 26 गाड़ियों को मार्ग कर से छूट देने फैसला लिया गया। इसके अतिरिक्त बैठक में वाणिज्यकर विभाग, नगर विकास, जल संसाधन, कल्याण विभाग के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

कैबिनेट ने राज्य आपदा की नई सूची जारी कर दी है। इसमें अब अतिरिक्त बारिश, सांप के काटने को, नाव दुर्घटना को, डोभा में डूबने से हुई मौत, गैस रिसाव संबंधी आपदा को शामिल किया गया है। इन आपदाओं के तहत 4 लाख की सहायता राशि सरकार के द्वारा देने का निर्णय लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static