लातेहारः ACB के हत्थे चढ़ा रिश्वत लेता महिला थाने का ASI, गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Nov 20, 2019 - 05:41 PM (IST)

लातेहारः झारखंड में लातेहार महिला थाने के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) को एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की टीम ने 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, लातेहार थाना क्षेत्र की एक महिला ने दहेज प्रताड़ना के मामले में महिला थाने में अपने पति के खिलाफ 2 महीने पहले मामला दर्ज करवाया था। शनिवार को महिला थाने के एएसआई राजेन्द्र प्रसाद ने उसके पति को बिहार से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के बाद एएसआइ ने आवेदिका से संपर्क किया और केस मजबूत बनाने के लिए 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की।

वहीं आवेदिका ने बताया कि कई बार महिला थाने के एएसआई से मजबूत केस बनाने का आग्रह किया लेकिन वह रिश्वत लेकर ही काम करने का दबाव बनाता रहा। इसके बाद महिला ने इस संबंध में एसीबी को मामले की जानकारी दी। बता दें कि महिला की ओर से दी गई जानकारी के बाद एसीबी की टीम लातेहार पहुंची और एएसआई को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static