विधानसभा चुनाव 2019: BJP प्रचार में अन्य विपक्षी पार्टियों से आगे, कांग्रेस आपसी कशमकश में उलझी

punjabkesari.in Monday, Sep 16, 2019 - 11:48 AM (IST)

रांची: झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय शेष बचा है। वहीं कांग्रेस पार्टी अंतर्द्वंद्व में उलझ कर रह गई है। पार्टी के भीतर व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की लड़ाई शुरू हाे गई है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। एक तरफ बीजेपी, आजसू, झामुमो, झाविमो के कार्यक्रम लगातार हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टी की परेशानियां दूर होने का नाम नहीं ले रही हैं।

वहीं अगर सत्ताधारी बीजेपी की बात करें इस क्षेत्र में वे अन्य विपक्षी पार्टियों से काफी आगे निकल चुकी हैं। एक तरफ प्रधानमंत्री का दाैरा हाे चुका है। वहीं कांग्रेस की अमावस्या है कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने गत 30 अगस्त काे सभी नेताओं काे पार्टी के भीतरी मामलाें काे लेकर मीडिया में बयानबाजी पर राेक लगाई गई थी, लेकिन उसका पालन भी नहीं हाे पा रहा है। ताजा उदाहरण ताे पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत का है। उन्हाेंने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डा. रामेश्वर उरांव पर लाेकसभा चुनाव के दाैरान हराने के लिए प्रयास करने का आराेप लगाकर बड़ा बम विस्फाेट किया है। वह भी ऐसे समय में जब विधानसभा चुनाव की तैयारी हर पार्टी कर रही है। ऐसा लग रहा है कि इतिहास अपने आप काे फिर से दोहरा रहा है।

साल 2014 में जब डाॅ. रामेश्वर उरांव लाेहरदगा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे थे तब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुखदेव भगत ही थे। उन्हाेंने चुनाव के बाद सुखदेव भगत पर सहयाेग न करने का आराेप लगाया था। उनका कहना था कि सुखदेव भगत ने लाेकसभा चुनाव में एक बार भी उनके लिए चुनाव प्रचार नहीं किया। वह भी तब, जबकि लाेहरदगा उनका भी क्षेत्र था। अब सुखदेव भगत उसी तरह के आराेप रामेश्वर उरांव पर लगा रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव काफी नजदीक है। बीजेपी जमीन पर कहीं नहीं है। कांग्रेस के लिए काफी अच्छा माैका है। ऐसे में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत काे अभी ऐसी बात नहीं करनी चाहिए जिससे पार्टी काे नुकसान हाे। अगर काेई बात है ताे उन्हें पार्टी फाेरम पर अपनी बात रखनी चाहिए। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा कि फिलहाल मीडिया में बयान देने पर राेक है। उन्हेंं बयान देने से मना किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Recommended News

Related News

static