दिसंबर-जनवरी में करवाए जाएंगे झारखंड में विधानसभा चुनावः EC

punjabkesari.in Saturday, Sep 21, 2019 - 03:22 PM (IST)

रांचीः भारत निर्वाचन आयोग ने शनिवार को महाराष्ट्र और हरियाणा के विधान सभा चुनाव की तारीख घोषित कर दी है। दोनों राज्यों में 21 अक्टूबर को मतदान किया जाएगा। जिसके चलते अब झारखंड की नजरें चुनाव आयोग पर टिक गई है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि दोनों राज्यों के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनाव  भी इसी साल में हो जाएंगे।

बता दें कि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2020 को पूरा होनें वाला है। झारखंड सरकार ने अलग राज्‍य बनने के बाद अपना कार्यकाल पूरा करने वाली वह पहली सरकार है। 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को 37 सीटों से जीत हासिल हुई थी।

भारत निर्वाचन आयोग की ताजा घोषणा से यह साफ हो गया है कि झारखंड विधानसभा चुनाव दिसंबर-जनवरी में कराए जाएंगे। परंतु आयोग ने विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान अभी तक नहीं किया है। 
















 

Ajay kumar