विधानसभा चुनाव: देवघर में तेजस्वी यादव ने झारखंड सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना

punjabkesari.in Monday, Sep 23, 2019 - 03:59 PM (IST)

देवघर: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोमवार को देवघर पहुंचे। इस दौरान तेजस्वी यादव ने देवघर में पहले पूजा अर्चना की और पुरोहितों से आशीर्वाद लिया। पूजा के बाद तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से भी बात की और सरकार पर जमकर निशाना साधा।

इस दौरान तेजस्वी यादव ने झारखंड सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की। संकल्प यात्रा के दौरान देवघर पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार दाल पकवान में यात्रा कर रही है जो महज दिखावा है। जनता ने नकार दिया है और आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और जीतेगी।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि देवघर विधानसभा राजद की परंपरागत सीट है और यहां इस बार हमारी स्थिति अच्छी है। उन्होंने साथ ही कहा कि पूर्व मंत्री सुरेश पासवान क्षेत्र में लगातार बने हुए हैं। तेजस्वी यादव ने गुड्डा में मुख्यमंत्री रघुवर दास की यात्रा के बारे में कहा कि मुख्यमंत्री खुद गुड्डा में थे और वहां सर्किट हाउस में 5 घंटे बिजली नहीं रही। जहां बिजली मुख्यमंत्री के लिए भी उपलब्ध नहीं हो वहां कैसी सरकार चल रही है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार है और अपने भ्रष्ट कार्यों को छुपा रही है।

Edited By

Jagdev Singh