CM रघुवर का विपक्ष पर हमला, कहा- परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति को जनता ने नकारा

punjabkesari.in Sunday, May 26, 2019 - 02:18 PM (IST)

रांची/नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 में झारखंड में एनडीए को बड़ी जीत मिली है। 14 में से 11 सीटों पर बीजेपी जीती और एक सीट पर उसकी सहयोगी आजसू पार्टी ने कब्जा किया है। झारखंड में एनडीए की 12 सीटों पर जीत हुई है। वहीं 14 में से 13 सीट पर बीजेपी चुनाव लड़ी थी। इस तरह से बीजेपी का लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि परिवारवाद, वंशवाद की राजनीति करने वालों को जनता ने झारखंड में नकार दिया है।

इसी दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि उन्हें पहले से आभास था कि राज्य में 14 में से 12 या 13 सीट एनडीए जीतेगा। नतीजा भी उसी तरह का आया है। पिछले 5 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कार्य किया उससे झारखंड की जनता काफी खुश थी। पूरे देश की जनता भी खुश थी। केंद्र और झारखंड में एक ही सरकार होने से झारखंड का काफी विकास हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड पहले भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता था, लेकिन पिछले 5 साल से विकास के लिए जाना जा रहा है। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि झारखंड में डबल इंजन की सरकार है। वहीं, झारखंड में महागठबंधन का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा से शिबू सोरेन चुनाव हार गए हैं। इसी तरह झारखंड विकास मोर्चा से बाबूलाल मरांडी भी हार गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static