झारखंड से बाहर फंसे मजदूरों को नहीं मिला रहा सरकार का सहयोग: बाबूलाल मरांडी

punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2020 - 11:22 AM (IST)

 

रांचीः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कोरोना संकट के दौरान राज्य के बाहर फंसे हजारों मजदूरों तक सहायता पहुंचाने में राज्य सरकार के अधिकारियों पर उदासीनता का आरोप लगाया है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देश के विभिन्न राज्यों में फंसे झारखंड के लोगों की सहायता के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं तथा आम जन को उनके संपर्क नम्बर भी बताए गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी सूचना मिल रही है कि जारी किए गए नंबर पर अधिकारी फोन ही नहीं उठाते, जिसके कारण पीड़ित अपनी परेशानी को सरकार को बताने में अब तक नाकाम हैं।

वहीं भाजपा विधायक दल के नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री को तत्काल इसका संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश देने चाहिए ताकि जरूरतमंदों तक हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static