बाबूलाल मरांडी का हमला- झारखंड में अभी तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण

punjabkesari.in Tuesday, Jan 21, 2020 - 01:22 PM (IST)

गिरिडीहः झारखंड के झाविमो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के नए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ लेने के बाद से लगातार दिल्ली जाने को लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य में अभी तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

बाबूलाल मरांडी ने अपने पैतृक आवास कोदईबांक में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य में अब तक मंत्रिमंडल का गठन नही होना जनता के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की अपनी सोच होनी चाहिए। मुख्यमंत्री को खुद से मंत्रिमंडल का विस्तार करना चाहिए। उन्हें खुद के फैसले पर विश्वास होना चाहिए लेकिन यहां तो रांची और दिल्ली आने-जाने और समझने में समय बिताया जा रहा है। इसके कारण नई सरकार के 5 साल के कार्यकाल में एक महीना तो व्यर्थ चला गया। 

झाविमो अध्यक्ष का हेमंत सोरेन पर कटाक्ष 
वहीं झाविमो अध्यक्ष ने हेमंत सोरेन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री अभी अब स्वतंत्र रूप से काम नही कर पा रहे हैं तो आगे क्या काम हो सकता है। आने वाले दिनों में भी कभी दिल्ली तो कभी पटना से फोन पर फैसला होगा तो राज्य के विकास का काम कब होगा।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री इन्हीं सब बातों में उलझे रहें तो राज्य का विकास ठप हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जब वे राज्य में 28 महीना मुख्यमंत्री रहे थे तो सिर्फ 14 बार पार्टी एवं सरकारी बैठक में गए थे। उन्होंने कहा कि कहा कि जनता ने जनादेश दिया है तो उनके विकास एवं कल्याण के लिए रांची में रहकर काम करना होगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static