निर्भया को इंसाफ मिलने पर देश में खुशी की लहर, बन्ना गुप्ता और मरांडी ने व्यक्त की प्रतिक्रिया

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2020 - 12:19 PM (IST)

 

रांचीः आखिरकार 7 साल बाद निर्भया को न्याय मिल गया। निर्भया के चारों दोषियों को आज सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर तिहाड़ जेल में फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। इसके बाद से देशभर में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। वहीं इस पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और झाविमो नेता बाबूलाल मरांडी के द्वारा अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई।

स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि सात साल बाद एक बहन को इंसाफ मिला, मां के आंसुओं को सुकून मिला, न्याय की जीत हुई, सत्यमेव जयते, संविधान जिंदाबाद। साथ ही बाबूलाल मरांडी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बिटिया निर्भया के चारों दरिंदों को फांसी दे दी गई है। मन को शांति मिली कि आज निर्भया को हमने सच्ची श्रद्धांजलि दी है।

बता दें कि 16 दिसंबर, 2012 को एक महिला के साथ 6 दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इनमें से एक मुख्य आरोपी ने आत्महत्या कर ली थी। साथ ही एक आरोपी घटना के समय नाबालिग था, जिसे कोर्ट ने बालिग होने के बाद 3 साल की सजा दी और बरी कर दिया। इसके अतिरिक्त अन्य 4 दोषियों मुकेश सिंह, पवन गुप्ता, विनय शर्मा और अक्षय कुमार सिंह को 7 साल की सजा मिलने के बाद शुक्रवार सुबह फांसी दे दी गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static