निर्भया को इंसाफ मिलने पर पूर्व CM और BJP प्रदेश अध्यक्ष ने दिया ये बयान

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2020 - 05:14 PM (IST)

 

रांचीः निर्भया के चारों दोषियों को आज सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर तिहाड़ जेल में फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। इसके बाद से देशभर में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। वहीं इस पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने ट्वीट किया है।

रघुवर दास ने ट्वीट कर लिखा कि आज बिटिया निर्भया को इंसाफ मिल गया। लंबी लड़ाई लड़ने वाले उनके माता-पिता के साहस और संयम को सलाम। दरिंदो को फांसी पर लटकाए जाने के बाद आज निर्भया की आत्मा को शांति मिली होगी। वहीं दीपक प्रकाश ने कहा कि निर्भया के इंसाफ की लड़ाई महज एक गुनाह की सजा दिलवाने की नही थी बल्कि उस सोच के खिलाफ भी थी जिस सोच ने सदियों से महिलाओं के साथ दोहरा रवैया रखा। निर्भया तो नही रही पर आज उस बेटी के गुनाहगारों को मिली फाँसी की सजा ने इंसाफ का मान रख लिया।

बता दें कि 16 दिसंबर, 2012 को एक महिला के साथ 6 दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इनमें से एक मुख्य आरोपी ने आत्महत्या कर ली थी। साथ ही एक आरोपी घटना के समय नाबालिग था, जिसे कोर्ट ने बालिग होने के बाद 3 साल की सजा दी और बरी कर दिया। इसके अतिरिक्त अन्य 4 दोषियों मुकेश सिंह, पवन गुप्ता, विनय शर्मा और अक्षय कुमार सिंह को 7 साल की सजा मिलने के बाद शुक्रवार सुबह फांसी दे दी गई।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static