मतदान से पहले गोड्डा से BJP प्रत्याशी निशिकांत दुबे को झटका, आचार संहिता उल्लंघन की प्राथमिकी दर्ज

punjabkesari.in Saturday, May 18, 2019 - 06:30 PM (IST)

देवघर: गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी निशिकांत दुबे पर देवघर जिले के कुंडा थाना में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दुबे पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 मई को गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के कुंडा में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया था। इस दाैरान बीजेपी प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने कथित रूप से भड़काऊ भाषण दिया था। इसकी शिकायत महागठबंधन की तरफ से की गई थी। इसी आलोक में शनिवार को दुबे के खिलाफ कुंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Related News

static