मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को स्वतंत्रता दिवस की दी हार्दिक शुभकामनाएं

punjabkesari.in Wednesday, Aug 15, 2018 - 11:15 AM (IST)

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्यवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजादी को हासिल करने के लिए अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। सीएम ने कहा कि आज उन सभी महापुरुषों को भी याद करने का दिन है। 
PunjabKesari
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर वह देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को राज्य की सवा 3 करोड़ जनता की और से शत-शत नमन करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आजादी के संघर्ष में नारियों के बलिदान को भी भूला नहीं जा सकता। सीएम ने कहा कि भारत की महान वीरांगना लक्ष्मीबाई सहित झारखंड की फूलो, झानो के प्रति भी वह हृदय से नतमस्तक हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का यह पावन पर्व राज्यवासियों के लिए दोहरी खुशी लेकर आया है। 

रघुवर दास ने कहा कि उन्हें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि श्रावणी मेले में सरकार द्वारा देवघर पधारनेवाले शिवभक्तों के लिए विश्वस्तरीय इंतजाम किए गए हैं। इसकी देश और दुनिया में श्रद्धालुओं के द्वारा प्रशंसा की जा रही है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static