झारखंड विस चुनावः JMM को बड़ा झटका, पार्टी के मेयर और डिप्टी मेयर AJSU में शामिल

punjabkesari.in Wednesday, Nov 20, 2019 - 10:33 AM (IST)

रांचीः झारखंड विधानसभा चुनाव के नजदीकी दौर में झारखंड मुक्ति मोर्चा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की मेयर रह चुकी वर्षा गाड़ी और डिप्टी मेयर मोहम्मद असरफ खां ने ऑल झारखंड स्टुडेंट यूनियन (आजसू) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने उनका पार्टी में स्वागत किया।

जानकारी के अनुसार, झामुमो में रहते हुए वर्षा ने मेयर के चुनाव में 1 लाख से ज्यादा वोट प्राप्त किए थे। वहीं मो. असरफ खां ने डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए 50 हजार से ज्यादा वोट हासिल किए थे। सुदेश महतो ने पार्टी का पट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया और कहा कि इनके पार्टी में शामिल होने से हमारी पार्टी को नई विचारधारा मिलेगी। इनसे हमारे सामाजिक न्याय को बल मिलेगा। इनके पार्टी में शामिल होने से पार्टी में नई ऊर्जा का संचार भी होगा।

बता दें कि वर्षा गाड़ी पहले आजसू पार्टी का नेतृत्व करती थी लेकिन बाद में वह झामुमो में शामिल हो गई। इससे पहले जामताड़ा के पूर्व विधायक विष्णु भैया व राजेंद्र नाथ महताे भी आजसू पार्टी में शामिल हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static