मोहन भागवत का बड़ा बयान- 'राष्ट्रवाद' शब्द का इस्तेमाल न करों, यह हिटलर का नाजीवाद है

punjabkesari.in Thursday, Feb 20, 2020 - 11:33 AM (IST)

रांचीः रांची पहुंचे आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) प्रमुख मोहन भागवत ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 'राष्ट्रवाद' शब्द का इस्तेमाल न करों, यह हिटलर का नाजीवाद है।

मोहन भागवत ने ब्रिटेन में एक आरएसएस कार्यकर्ता के साथ अपनी बातचीत को याद करते हुए कहा राष्ट्र कहेंगे चलेगा, राष्ट्रीय कहेंगे वो भी चलेगा लेकिन राष्ट्रवाद मत कहो। राष्ट्रवाद जैसे शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उसका मतलब नाज़ीवाद और हिटलर होता है। उन्होंने कहा कि दुनिया के सामने इस समय आईएसआईएस, कट्टरपंथ और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दे बड़ी चुनौती हैं। मोहन भागवत ने कहा कि भारत को बनाने में हिन्‍दुओं की जवाबदेही सबसे अधिक है। हिंदू अपने राष्‍ट्र के प्रति और जिम्‍मेवार बनें। भारत को विश्‍वगुरु बनाना सबका ध्‍येय होना चाहिए। 

वहीं डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिए बिना भागवत ने कहा कि विकसित देश क्या करते हैं, वो अपने व्यापार को हर देश में फैलाना चाहते हैं। इसके जरिए वो अपनी शर्तों को मनवाना चाहते हैं। बता दें कि मोहन भागवत की अगुआई में रांची में 5 दिनों का संघ समागम शुरू हो गया है। इसके पहले दिन गुरुवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयो‍जित बड़ी संख्‍या में स्‍वयंसेवक आरएसएस प्रमुख को सुनने पहुंचे।

Nitika