पलामूः पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, नक्सली संगठन JJMP के 2 समर्थक गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, May 26, 2020 - 11:58 AM (IST)

डालटनगंजः झारखंड में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पलामू जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने नक्सली संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के दो समर्थकों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, सदर अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता ने सोमवार को बताया कि रविवार की देर रात नक्सली महेश भुइयां अपने दस्ते के सदस्यों के साथ कोयल नदी पर बन रहे पुल के निर्माण स्थल पर पहुंचा। वहां लेवी वसूलने वाले ठेकेदारों ने मुंशी को काम बंद करने की धमकी दी। हालांकि, पुलिस बल के निकट मौजूद होने की भनक लगते ही नक्सली दस्ता जंगल में फरार हो गया।

इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नक्सली संगठन के दो समर्थकों को दिलीप कुमार यादव और अशोक कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Edited By

Diksha kanojia